मनीष सिसोदिया ने बताया, क्या है ऑपरेशन लोटस से MLA की गिरफ्तारी का कनेक्शन?

शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (10:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा, आप के नेताओं को तोड़ने के लिए ‘आपरेशन लोटस’ को जारी रखे हुए है।
 
ओखला से ‘आप’ के विधायक खान को एसीबी ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई भर्तियों में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया। अमानतुल्ला दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी है।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, पर कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली। कुछ नहीं मिला। फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की, और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। आप के हरेक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है।'
 

पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, पर कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली। कुछ नही मिला।

फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की, और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है।

AAP के हरेक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है https://t.co/XeLYYFz6VS

— Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2022
इससे पहले ‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को पदच्युत करने के लिए उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है और उन्हें 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने विधानसभा में विश्वासमत भी पेश किया था ताकि साबित कर सके कि ‘आप’ के विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में असफल है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी