भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा के मुताबिक प्रदेश में मानसून 15-16 जून तक दस्तक दे सकता है। प्रदेश में मानसून राज्य के दक्षिण भाग से एंट्री करेगा। प्रदेश के दक्षिणी जिलों अनूपपुर,बालाघाट, बैतूल, मंडला, सिवनी, डिंडौरी,पांढुर्णा और पश्चिमी जिलों बुरहानपुर व बड़वानी में सबसे पहले मानसून सक्रिय होगा।