अहमदाबाद में 7 दिन में 6,000 से ज्यादा लोग लू के शिकार, क्यों लगती है लू? कैसे करें बचाव?

शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (14:55 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 7 दिनों में ही 6000 से ज्यादा लोग लू की चपेट में आ चुके हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोगों को पेट दर्द, सांस लेने में समस्या, चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
 
राज्य में उत्तर-पूर्व से गर्म-शुष्क हवाएं चलने के साथ ही असहनीय गर्मी पड़ रही है। अहमदाबाद में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 अप्रैल और 1 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इमरजेंसी सेवा 108 से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में पिछले 7 दिनों में कुल 6735 से अधिक लोग भीषण गर्मी से बीमार हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1556 पेट दर्द की शिकायत मिली है। इनमें से पिछले 4 दिनों से रोजाना पेट दर्द की 50 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।
 
गर्मी से सांस लेने में समस्या पिछले 7 दिनों में इसके 1152 मामले सामने आए हैं। साथ ही चिलचिलाती धूप के कारण चक्कर आने, बेहोशी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 7 दिनों में 823 चक्कर आना और बेहोशी प्रस्थान के 1100 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
क्यों लगती है लू : लू लगने के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे गर्म हवा में बिना सुरक्षा के निकलना, तेज धूप का सीधे सिर पर आना, धूप में नंगे पैर चलना, बिना कुछ खाए-पीए धूप में घूमना, धूप से आकर ठंडा पानी पीना या फिर ठंड-गर्म यानी ऐसी से निकलकर तुरंत धूप में जाना।

लू से बचने के लिए क्या करें :
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी