मुंबई रेल डिवीजन के लिए बनेगा कार्यबल : प्रभु

शनिवार, 10 जनवरी 2015 (13:03 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को ऐलान किया कि मुंबई डिवीजन में ट्रेन यात्रियों की समस्याएं सुलझाने के लिए एक तकनीकी कार्यबल (टीटीएफ) का गठन किया जाएगा।
 
प्रभु ने कहा कि हम मुंबई के लिए एक एकीकृत परिवहन प्रणाली की दिशा में काम कर रहे हैं जिसमें ठाणे एवं अन्य इलाके शामिल हैं। मुझे पता है कि मुंबई डिवीजन के रेल यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
 
मंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सारी समस्याएं सुलझाई जाएंगी और नागरिकों को आगामी दिनों में काफी सुधार देखने को मिलेगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें