Bihar News: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, शाहनवाज हुसैन बने मंत्री

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (12:47 IST)
पटना। बिहार भाजपा के नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया है। मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार में हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है।
 
हुसैन पहली बार 1999 में सांसद बने थे और अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बने थे। 2014 में हुसैन लोकसभा चुनाव हार गए थे। प्रवक्ता होने के नाते वे विभिन्न मंचों पर भाजपा का पक्ष भी मजबूती से रखते रहे हैं। विस्तार से पूर्व नीतीश के मंत्रियों की संख्या 13 थी, जो बढ़कर अब 30 हो गई है।

नीतीश मंत्रिमंडल शामिल चेहरे... 
1. शाहनवाज हुसैन (भाजपा, एमएलसी)
2. श्रवण कुमार (जदयू, नालंदा)
3. मदन सहनी (जदयू)
4. प्रमोद कुमार (भाजपा, मोतिहारी) 
5. संजय झा (जदयू) 
6. लेसी सिंह (जदयू) 
7. सम्राट चौधरी (भाजपा)
8. नीरज सिंह बबलू (भाजपा, छातापुर), दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के भाई हैं नीरज।
9. पूर्व डीजीपी सुनील कुमार (जदयू)
10. सुभाष सिंह (भाजपा) 
11. नितिन नवीन
12. सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) 
13. नारायण प्रसाद (भाजपा)
14. जयंत राज (जदयू)
15. आलोक रंजन (भाजपा)
16. मो. जमा खान (जदयू)
17. जनक राम (भाजपा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी