नीतीश के मंत्री बोले- आसमान से भी दिखता है बिहार का विकास, शेयर की फोटो

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (14:50 IST)
पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने नासा द्वारा उपग्रह से ली गई फोटो शेयर करते हुए कहा कि आसमान से भी दिखता है बिहार का विकास।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, आसमान से भी दिखता है बिहार का विकास। विकसित बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित माननीय सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश को किस तरह अंधकार से प्रकाश में पहुंचाया है, इसे आप NASA द्वारा उपग्रह से वर्ष 2012 और 2021 में लिए गए चित्रों में देख सकते हैं।

आसमान से भी दिखता है #बिहार का विकास।

विकसित बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित माननीय सीएम श्री @NitishKumar ने प्रदेश को किस तरह अंधकार से प्रकाश में पहुंचाया है, इसे आप NASA द्वारा उपग्रह से वर्ष 2012 और 2021 में लिये गये चित्रों में देख सकते हैं।

Source: #EconomicSurvey2022 pic.twitter.com/GWQemBP9U5

— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) February 2, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी