पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब

मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (12:55 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन किया और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
 
उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। सुबह करीब 8 बजे गोलीबारी बंद हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया। (सांकेतिक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी