भगदड़ की घटना पर क्या बोले बिहार के मुख्यमंत्री

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014 (09:09 IST)
पटना। दशहरा उत्सव के दौरान पटना के गांधी मैदान में मची भगदड़ के बाद बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम का लचीला रवैया सामने आया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक जब फोन पर जानकारी लेनी चाहिए तो उन्हें जानकारी नहीं थी। इस घटना में करीब 32 लोगों की मौत हुई हैं, वहीं 100 करीब घायल हुए हैं।

जब वे गांधी मैदान में थे तो प्रशासन उनके सुरक्षा में लगा हुआ था। वे गांधी मैदान में कार्यक्रम के बाद गया में अपने पैतृक गांव चले गए। उन्हें घंटों के बाद घटना की जानकारी मिली। बीजेपी ने जीतन राम से इस्तीफा मांगा।


जीतन राम ने कहा कि यह महज अफवाह फैलने की वजह से घटी दुर्घटना है। सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार को‍ जिम्मेवारी लेकर जनता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने बिहार सरकार के इस्तीफे की भी मांग की है। लालू यादव कि यह घटना प्रशासनिक चूक है। यह गंभीर मामला है। गौरतलब है‍ कि बिहार के मुख्यमंत्री मांझी इससे पहले भी अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं।  उधर गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार से पूरे हादसे की रिपोर्ट मांगी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें