इन दिनों देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। उत्सव समाज एकत्र करने का काम नहीं करते हैं, बल्कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश भी देते हैं। मां अहिल्या की नगरी और मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में भी सैकड़ों जगह पंडालों में विघ्नविनाशक की प्रतिमा विराजित हैं।
पूरा शहर लंबोदर की आराधना में लीन है। गणेशोत्सव के आयोजकों ने इस वर्ष भी गजानंद को अलग-अलग रूपों में पेश किया है। इनके विविध रूप भक्तों का मन मोह लेते हैं। गणेश प्रतिमाओं के साथ ही सामाजिक संदेश देने की कोशिश भी की गई है। देखते हैं गणेशजी के विविध रूप। इंदौर के मल्हारगंज में स्थापित गणेशजी की प्रतिमा, जिसमें अपने पिता भगवान शिव, माता पार्वती और भाई कार्तिकेय को नाव द्वारा नदी पार करवा रहे हैं।
अगले पन्ने पर, वृक्षों को बचाने का संदेश देते गणेशजी...
कई स्थानों पर पौधारोपण का संदेश देते गणेशजी की प्रतिमाएं भी हैं। इंदौर के साईं मित्र मंडल ने गजानंद की ऐसी ही प्रतिमा विराजित की है।
सफाई का संदेश देते गणेशजी के वाहन...
उत्सव के साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए झांकियां भी बनाई गई हैं।
अगले पन्ने पर, बेटी के साथ सेल्फी लेते गणेशजी...
कहीं बेटी के साथ सेल्फी लेते गणेशजी की प्रतिमाएं भी विराजित हैं। इंदौर के पीर गली में बालाजी ग्रुप द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा।
अगले पन्ने पर, आंकड़े के पेड़ से प्रकटे गणेशजी...
सिलावट पुरा में आंकड़े के पेड़ से प्रकटे गणेशजी की आराधना की जा रही है। यहां अनाजों द्वारा आकर्षक झांकी भी बनाई गई है।
अगले पन्ने पर, हनुमानजी पर विराजे गणेशजी...
न्यू नेताजी सुभाष मंडल ने गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की है।
अगले पन्ने पर, गणेशजी ने लिया रौद्र रूप...
इमली बाजार चौराहे पर नंदी पर विराजित शिव स्वरूप भगवान गणेश।
अगले पन्ने पर, एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा...
बड़ा गणपति भक्तों की आस्था का केंद्र है। इसे एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा माना जाता है।
अगले पन्ने पर, भस्मार्ती करते गणेशजी...
रामबाग चौराहा पर भस्मार्ती करते गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा।
अगले पन्ने पर, गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा...
भोई मोहल्ला की आकर्षक झांकी और गणेश प्रतिमा।
गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा और झांकी।
कमल पर विराजे गणेशजी। भोई मोहल्ला में विराजित गणेशजी।
नूतन गणेश मंडल, जेल रोड ने एलिफेंटा की झांकी को प्रदर्शित किया है।