पंजाब सरकार का तोहफा, 35000 संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

मंगलवार, 22 मार्च 2022 (17:17 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में संविदा पर काम करने वाले 35 हजार कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करेगी।
 
मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह सी और डी के 35 हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं।
Koo App
मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले उनकी पार्टी ने सत्ता में आने पर संविदा कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का वादा किया था। गौरतलब है कि इससे पहले मान ने सरकारी विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने की भी घोषणा की थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी