काफिला रुकवा लुत्फ उठाया चाय व पकौड़ी के साथ समोसे का...

उत्तर प्रदेश के निगोहां में अचानक एक वाहनों का काफिला रुका और काफिले में कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी थे। जब इसकी जानकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता व आसपास के लोगों तक पहुंची तो वे लोग राहुल गांधी को देखने के लिए मौक़े पर जा पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी वाहनों के काफिले के साथ रवाना हो गए।
 
 
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निगोहां में राम होटल पर राहुल गांधी ने चाय व पकौड़ी के साथ समोसे का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर तथा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी थे। 
 
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली जिले की सीमा में प्रवेश करते ही चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। राहुल गांधी ने बछरावां में लगभग 11.30 बजे चुरुवा के हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा प्रमोद तिवारी, जतिन प्रसाद, अन्नु टंडन समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी