राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करने की योजना निलंबित, नई तिथि की घोषणा शीघ्र

शुक्रवार, 19 जून 2020 (12:09 IST)
अयोध्या। भारत एवं चीन की सीमा पर गतिरोध के बीच राम मंदिर न्यास ने अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ करने की योजना निलंबित कर दी है।
 
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी बलों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद हो जाने की घटना के कुछ दिन बाद यह फैसला किया गया है। उच्चतम न्यायालय के पिछले साल के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण का कार्य न्यास को सौंपा गया था।
ALSO READ: 17 बड़े आक्रमण जो पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर हुए हैं, क्या आपको है जानकारी?
न्यास ने भारतीय जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि नई तिथि के संबंध में जल्द फैसला किया जाएगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी