बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर दरियापुर क्षेत्र में चलती कार में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात हुई इस घटना की पीड़िता ने 3 लोगों हंसी, राजेश यादव और वीरपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला की तहरीर के अनुसार तीनों ने उसके साथ चलती कार में बलात्कार किया और दरियापुर के पास कार से फेंककर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली देहात जाकर तत्काल इसकी सूचना दी।
पुलिस ने इसी महीने की शुरुआत में लालपुर इलाके में लड़की के अपहरण की घटना में इन्हीं आरोपियों का हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया है। (वार्ता)