महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार युवती नवंबर 2016 में फेसबुक के जरिए सिंह के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातें होने लगीं। सिंह के कहने पर वह सितंबर 2017 में भारत आई और वृंदावन में ठहरी। महिला का आरोप है कि 22 सितंबर को उसे एक घर में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद से यह लगातार होता रहा।