सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे और जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल (बेलदौर) के दूर के रिश्तेदार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह जदयू की जिला इकाई से भी जुड़े हुए थे। इस मामले पर जदयू के किसी वरिष्ठ नेता की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। हालांकि प्रतिक्रिया प्राप्त करने के कई बार प्रयास किए गए। खगड़िया के एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार एक व्यक्ति आया, कौशल सिंह को नजदीक से गोली मारी और फरार हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ALSO READ: Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला