बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की होगी स्थापना, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की होगी रक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (12:38 IST)
transgender community: बिहार सरकार (Bihar government) ने ट्रांसजेंडर समुदाय (transgender community) के अधिकारों की रक्षा और उनका सामाजिक विकास एवं सशक्तीकरण के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने 'बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड' (Bihar State Kinnar Welfare Board) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारी ने बताया कि बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी को 28 सदस्यीय इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।ALSO READ: सीएम नीतीश कुमार ने की बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए डोमिसाइल नीति की घोषणा
 
बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड' का गठन : समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी ने कहा कि विभाग ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक विकास एवं सशक्तीकरण के लिए कदम उठाने के मकसद से 'बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड' का गठन किया है। इस बोर्ड में 7 सदस्य ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक विकास से जुड़े कदमों का क्रियान्वयन करेगा और इन पर नजर रखेगा।ALSO READ: बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस
 
सम्मानजनक जीवन का प्रयास : प्रेयषी ने कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक और नियमित रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान करना चाहती है। इससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकार उन्हें ऐसा माहौल प्रदान करने का प्रयास कर रही है, जहां वे सुरक्षित महसूस करें और देश के अन्य नागरिकों की तरह सम्मानजनक जीवन जी सकें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी