Video : श्रद्धालुओं के साथ सबरीमाला दर्शन करने जा रहा है अनोखा कुत्ता, 480 किमी का सफर कर चुका है पूरा

मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (08:19 IST)
सबरीमाला। केरल में सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर के कपाट 2 महीने चलने वाली तीर्थयात्रा मंडल-मकरविलक्कू के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों के साथ ही एक कुत्ता भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

#WATCH Karnataka: A stray dog has been following a group of 13 Ayyappa devotees, who are on a pilgrimage to Kerala's Sabarimala & has walked 480 km so far. The devotees started from Andhra Pradesh's Tirumala on Oct 31 & have reached Chikkamagaluru dist's Kottigehara now. (17.11) pic.twitter.com/9ke8uFwRCt

— ANI (@ANI) November 18, 2019
आंध्रप्रदेश के तिरुपति से पैदल तीर्थयात्रा शुरू करने वाले 13 श्रद्धालुओं के पीछे-पीछे एक आवारा कुत्ता भी उनके साथ जा रहा है। ये सभी श्रद्धालु 480 किमी की यात्रा तय कर चुके हैं।

ALSO READ: सबरीमाला में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़, 2 महिलाएं वापस भेजी गईं

इस अनोखे कुत्ते को देखकर ये श्रद्धालु भी हैरान हैं। ये श्रद्धालु कुत्ते को खाना भी दे रहे हैं और उसका ध्यान भी रख रहे हैं।


ALSO READ: बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए

इन श्रद्धालुओं ने 31 अक्टूबर को तिरुमाला से पैदल चलना शुरू किया है। ये सभी श्रद्धालु चिकमंगलूर जिले के कोट्टिघारा पहुंच चुके हैं। (Photo and video courtesy : ANI)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी