साध्वी की हत्या, साथी साधु पर संदेह

गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (14:21 IST)
जयपुर। अलवर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक साध्वी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मंडावर के थाना​धिकारी अमित चौधरी ने बताया कि एक साध्वी का शव बरामद हुआ है जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष होगी। शव पर धारदार हथियार और लाठियों के वार के निशान हैं। मालूम होता है कि साध्वी की हत्या की गई है।
 
उन्होंने कहा कि गामीणों ने बुधवार रात मृतका को एक अन्य साधु के साथ देखा था। साधु मौके पर नहीं मिला है। चौधरी ने कहा कि संभवत: साथी साधु ने साध्वी की हत्या की हो और फरार हो गया हो। मृतका के स्थानीय नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
 
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें