हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी जान

एन. पांडेय

रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (13:40 IST)
हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ की एक शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की मध्य प्रदेश की रहने वाली एक साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर की आत्महत्या कर ली है।इस घटना के बाद से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मचा हुआ है।

मध्य प्रदेश की रहने वाली यह साध्वी साल 2018 से पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कन्या गुरुकुल में ये साध्वी अध्यापन भी कराती थी।साध्वी ने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।हरिद्वार नगर की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के अनुसार मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद ही इसके कारण के बाबद कुछ भी कहना संभव हो पाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी