बिजली कटौती से परेशान हैं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी, झारखंड सरकार को लगेगा 'करंट'

शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (14:46 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बिजली कटौती को लेकर आम ही नहीं, खास लोग भी काफी परेशान है। इसी को समस्या को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर लिखा कि रांची में हर दिन 4 से 7 घंटे तक बिजली नहीं रहती और शहर के लोग प्रतिदिन पॉवर कट को झेल रहे हैं।
 
ALSO READ: एमएस धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी
साक्षी धोनी ने ट्वीट में लिखा कि 19 सितंबर को भी 5 घंटे बिजली नहीं रही थी और इसे काटने का कोई कारण नहीं है। आज त्योहार भी नहीं है तथा मौसम भी साफ है। उन्होंने संबंधित प्राधिकार से समस्या का समाधान की उम्मीद जताई।
 
ALSO READ: धोनी नहीं, ऋषभ पंत हैं गावस्कर की पहली पसंद, जानिए क्या है कारण
धोनी का नया घर रांची मे दलदली चौक के पास रिंग रोड से सटे सिमलिया इलाके में है तथा यहां पर रातू पॉवर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। ट्वीट पर रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता ने सफाई देते कहा कि लोगों को 19 सितंबर की सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली नहीं रहने की सूचना पहले ही दे दी गई थी।
 
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार शाम फ्लाइट से रांची पहुंचे तथा उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं। धोनी एयरपोर्ट से अपनी नई एसयूवी जीप ग्रैंड चेरूकी से घर गए। सेना में ड्यूटी करने के बाद धोनी पहली बार रांची पहुंचे हैं।

साक्षी का ट्‍वीट ऐसे समय में आया है, जब आने वाले समय में राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस ट्‍वीट से अनुमान लगाया जा सकता है कि जब राजधानी रांची में बिजली के ये हाल हैं तो कस्बों और ग्रामीण इलाकों में बिजली के क्या हाल होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी