साक्षी को ढाई करोड़ रुपए और नौकरी देगी हरियाणा सरकार

गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (16:16 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को ढाई करोड़ रुपए और नौकरी देने की घोषणा की।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि साक्षी को कांस्य पदक जीतने पर ढाई करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उसे सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। रोहतक की 23 बरस की साक्षी रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।

महिला पहलवान साक्षी मलिक की प्रोफाइल
 
(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें