उत्तराखंड में 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल खुलेंगे, कैबिनेट की मंजूरी

निष्ठा पांडे

शनिवार, 30 जनवरी 2021 (23:38 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 8 फरवरी से सभी स्कूलों को खोल दिया जाएगा। छठी से लेकर 12वीं तक के छात्र भौतिक रूप से स्कूल में पढ़ाई करेंगे। ये फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया।इसके साथ ही 8वीं कक्षा के बाद स्कूल जाने वाली सभी लड़कियों को साइकल और एफडी देने का भी फैसला हुआ है। हालांकि साइकल और एफडी के लिए क्या मानक और नियमावली होगी, इसको भी तय किया जाएगा।

बैठक में 17 फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने के लिए विभिन्न स्तर पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला लिया गया है। इसमें प्लास्टिक बैग से लेकर प्लास्टिक कंटेनर और मानकों से अलग थर्माकोल बैग्स के इस्तेमाल पर भी पाबंदी होगी।

जुर्माने की रकम 2 लाख से 5 लाख रुपए तक रखी गई है।कैबिनेट के अन्य फैसलों में मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने, हर प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने कैरी बेग, थर्माकोल से बने बॉक्स, प्लेट, चम्मच, कटोरी सभी प्रतिबंधित सामान पर 100 रुपए से लेकर पांच लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने का निर्णय हुआ।

साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में भी लागू किया जाएगा। कक्षा 8 से 9 कक्षा में जाने वाली बालिकाओं को साइकल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा। इससे सिर्फ साइकल ही खरीदी जाएगी।अल्मोड़ा के मंगलदीप स्कूल को नि:शुल्क जमीन दी गई। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी