Uttarakhand news : उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनमें रुड़की-देवबंद नई रेल लाइन शामिल है। लक्सर, लंढौरा-धनौरा, रुड़की, चोड़िआला एवं ऐथल सहित कई स्थानों पर आरओबी, आरयूबी एवं एलएचएस से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इससे रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा में वृद्धि हुई है और व्यस्त स्थानों पर यातायात जाम की समस्या में कमी आई है। हर्रावाला, रुड़की एवं कोटद्वार रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। रुड़की से देवबंद नई रेल लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) की कमीशनिंग कर दी गई है।
खबरों के अनुसार, उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनमें रुड़की-देवबंद नई रेल लाइन शामिल है। लक्सर, लंढौरा-धनौरा, रुड़की, चोड़िआला एवं ऐथल सहित कई स्थानों पर आरओबी, आरयूबी एवं एलएचएस से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इससे रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा में वृद्धि हुई है और व्यस्त स्थानों पर यातायात जाम की समस्या में कमी आई है।
सीएम ने निर्देश दिए कि टनकपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। लक्सर, लंढौरा–धनौरा, रुड़की, चोड़ीआला एवं ऐथल समेत कई स्थानों पर आरओबी, आरयूबी व एलएचएस से संबंधित काम पूरे किए गए, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा वृद्धि हुई है। हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों के लिए क्षमता वृद्धि के पुनर्विकास प्रस्तावित है, जिसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं, आइकॉनिक टर्मिनल डिज़ाइन, आगमन व प्रस्थान का पृथक्करण और बेहतर बाह्य यातायात व्यवस्था विकसित की जाएगी।