जदयू की जगह राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, लालू को बताया प्रिय दोस्त

गुरुवार, 14 जून 2018 (08:56 IST)
पटना। नाखुश भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल हुए, जिससे उनके भावी राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी हैं।


यहां यादव ने अपने निवास पांच, सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी दी। ऐसी ही पार्टी हज भवन में हुई, जिसका आयोजन बिहार के सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने किया। जदयू की इफ्तार पार्टी में सिन्हा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। जदयू बिहार में भाजपा की सहयोगी है।

सिन्हा ने कहा, यह पवित्र एवं खुशी का अवसर है। इफ्तार पार्टियां हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा हैं। लालू प्रसाद मेरे प्रिय दोस्त हैं। मैं अपने पारिवारिक दोस्तों के बीच पहुंचकर खुश हूं। जदयू की इफ्तार पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हज भवन कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी