शिकार के लिए हजारों फुट से कूदा हिम तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल

शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (20:41 IST)
एक स्नो लेपर्ड यानी हिम तेंदुए का बर्फ से ढंके पहाड़ पर शिकार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ हजारों फुट ऊंचाई से कूदकर शिकार करता नजर आ रहा है। जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

खबरों के अनुसार, इस हैरतअंगेज वीडियो में एक हिम तेंदुआ अपने शिकार का पीछा करते हुए बर्फ की सफेद चादर से ढंके पहाड़ से नीचे गिर जाता है, मगर फिर भी वो अपने शिकार को नहीं छोड़ता। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही लोग अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने लगे।

गौरतलब है कि अक्सर पहाड़ों में रहने वाले लोगों का सामना हिम तेंदुए से होता रहता है। असल में हिम तेंदुआ यूं तो एकांत में रहना पसंद करता है, इसलिए वो लोगों को कम ही दिखाई पड़ता है, लेकिन जब बात शिकार करने की हो तो फिर इसकी बराबरी करना कोई आसान काम नहीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी