खिड़की में दरार आने पर मुंबई वापस लौटा SpiceJet का विमान

रविवार, 29 मई 2022 (00:29 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की खिड़की में दरार पड़ने के बारे में जानकारी मिलने पर उसे वापस मुंबई ले जाया गया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विमान कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 28 मई को स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को मुंबई से गोरखपुर जाना था। उड़ान के दौरान विमान की खिड़की में दरार के बारे में पता चला।

प्रवक्ता ने कहा कि पायलट ने विमान को वापस मुंबई ले जाने का फैसला किया। इस बारे में हवाई यातायात नियंत्रक को जानकारी दी गई और विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई हवाई अड्डे पर उतार दिया।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी