स्टोन किलर ने किया था दो पीड़ितों के साथ सेक्स

रविवार, 3 जुलाई 2016 (08:08 IST)
राजकोट। तीन लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर हितेश दलपत रामावत ने दो पीड़ितों की पत्थर से हत्या करने के पहले उनके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे।
 
रामावत को शुक्रवार को जामनगर से गिरफ्तार किया गया। उसे स्टोन किलर कहा जाता था क्योंकि उसने पीडितों के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्याओं को अंजाम दिया था।
 
नगर पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत ने कहा कि ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पता लगता है कि उसने हत्या करने के पहले उनके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे। गहलोत ने कहा कि वह लूट के इरादे से और लोगों की हत्याओं की योजना बना रहा था।
 
उन्होंने कहा कि करीब 12 साल पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने रामावत के साथ यौन र्दुव्‍यवहार किया था और उसे पैसे की पेशकश की थी। इसके बाद वह पैसे कमाने के लिए समलैंगिक गतिविधि में लिप्त हो गया।
 
आयुक्त ने कहा कि वह पीडितों की हत्या के बाद उसी के मोबाइल फोन से उसके घर वालों को जानकारी देता था। उन्होंने कहा कि इससे उसका पता लगाने में मदद मिली। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें