- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पूरी हुई श्रीअन्न की खरीद
- किसानों को भुगतान भी अधिक किया गया
- बाजरा की हुई 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद
- ज्वार की खरीद रही 43,562 मीट्रिक टन
- मक्का की खरीद रही 13,209 मीट्रिक टन
Uttar Pradesh news : खरीफ विपणन वर्ष (2025-26) में श्रीअन्न के किसानों ने बाजार की बजाय सरकारी खरीद को प्राथमिकता दी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्री अन्न (बाजरा, ज्वार व मक्का) की सरकारी खरीद अधिक रही। इसके एवज में किसानों को अधिक भुगतान भी किया गया। योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों की बदौलत किसानों का झुकाव सरकारी खरीद पर अधिक रहा। इस वर्ष बाजरा की खरीद 2.13 लाख, ज्वार की 43,562 व मक्का की 12,208 मीट्रिक टन रही।
पहली अक्टूबर से शुरू हुई श्रीअन्न की खरीद पूरी हो गई। बाजरा की खरीद 33, मक्का 25 व ज्वार की खरीद 11 जनपदों में हुई। ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (मालदांडी) 3749, ज्वार (हाईब्रिड) 3699 रुपए, बाजरा का 2775 व मक्का का 2400 रुपए प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था।
बाजरा (2025-26)- खरीद 33 जनपद में ही हुई
90513 किसानों ने पंजीकरण कराया
54,253 किसानों से 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद
598.04 करोड़ रुपए का किया गया भुगतान
(2024-25)
19,030 किसानों से 1.01 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी
किसानों को किया गया था लगभग 268 करोड़ रुपए का भुगतान