11 फरवरी को पेश होगा उत्‍तर प्रदेश का बजट, विकास, बुनियादी ढांचे और आर्थिक मजबूती पर रहेगा फोकस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (18:57 IST)
Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से प्रारंभ होगा।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के पहले दिन 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इसके बाद 10 फरवरी को सदन में दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा।
ALSO READ: बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा पुनर्वास, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
वित्तमंत्री ने बताया कि 11 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का फोकस विकास, जनकल्याण, बुनियादी ढांचे और आर्थिक मजबूती पर रहेगा।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी