उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, अंतिम चरण में है तैयारी, जानिए कितने पद हैं खाली?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 19 मार्च 2026 (11:06 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : आज चैत्र नवरात्रि और नए विक्रम संवत की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में सरकार से लेकर भाजपा संगठन तक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद खाली हैं। इसके अलावा 2 दर्जन से ज़्यादा पार्टी नेताओं को दायित्वधारी (राज्यमंत्री के समकक्ष) के तौर पर नियुक्त किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में कई मौकों पर मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार का संकेत दिया है।
ALSO READ: उत्‍तराखंड में कई रेल परियोजनाएं हुईं पूरी, राज्‍य में प्रमुख ट्रेनों की बढ़ेगी स्‍पीड

मंत्रिमंडल में 5 मंत्री पद खाली

आज चैत्र नवरात्रि और नए विक्रम संवत की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में सरकार से लेकर भाजपा संगठन तक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में 5 मंत्री पद खाली हैं। इसके अलावा 2 दर्जन से ज़्यादा पार्टी नेताओं को दायित्वधारी (राज्यमंत्री के समकक्ष) के तौर पर नियुक्त किए जाने की संभावना है।
ALSO READ: धामी सरकार का मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा, उत्‍तराखंड में 21 हजार से ज्‍यादा को मिली छात्रवृति

अगले वर्ष हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में कई मौकों पर मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार का संकेत दिया है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही पखवाड़े के भीतर ये दोनों कार्य होने लगभग तय माने जा रहे हैं। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में 5 सीट रिक्त हैं। कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी हैं। अगले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
 

नवरात्रों में हो सकता है कैबिनेट विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद नवरात्रों के शुभ मुहूर्त पर सरकार कैबिनेट विस्तार का ऐलान कर सकती है। 2027 के चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए इसी नवरात्र में धामी कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। सरकार व संगठन में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने दी हिंदू नववर्ष की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हिंदू नववर्ष पर प्रदेश के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2083 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह नया साल प्रदेश के लिए विकास, कल्याण और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे और हर परिवार के जीवन में प्रगति और खुशियां लाए।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी