चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, नंदानगर के कुंतरी वार्ड में हुए भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं।
IMD का अलर्ट : मौसम विभाग ने आज देहरादून, ऋषिकेश, पोढ़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। नदी के किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।