तिथि, ममता, मीनाक्षी, बाबूषा और दौलत को वागीश्वरी पुरस्कार

भोपाल। मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रतिष्ठित वागीश्वरी पुरस्कारों के लिए प्राप्त प्रविष्टियों पर निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय दे दिया है। वर्ष 2018 के लिए तिथि, ममता, मीनाक्षी, बाबूषा और दौलत को वागीश्वरी पुरस्कारों के लिए चुना गया है। 
 
ये पुरस्कार कविता विधा में तिथि दानी, जबलपुर (वर्तमान में लंदन निवासी) को उनके कविता संग्रह 'प्रार्थनारत बत्तखें' के लिए, गीत-गजल विधा में दौलतराम प्रजापति, लटेरी को उनके गजल संग्रह 'दिया रौशन हुआ' तथा कथेतर गद्य विधा में बाबूषा कोहली, जबलपुर को उनके गद्य कविता संग्रह 'बावन चिट्‍ठियां' के लिए प्रदान किए जाएंगे।
 
कहानी-उपन्यास विधा में वागीश्वरी पुरस्कार इस बार मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर को उनके उपन्यास 'अपने-अपने कुरुक्षेत्र' के लिए एवं रेडियो सखी के रूप में मशहूर ममता सिंह, जबलपुर (वर्तमान में विविध भारती, मुंबई में सेवारत) को उनके कहानी संग्रह 'राग मारवा' के लिए दिए जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी