विजय रूपाणी बोले, मोदी सरकार का पूरे भारत में NRC लागू करने का प्लान

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (07:46 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया कि केन्द्र सरकार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू करने की योजना बना रही है।

ALSO READ: असम के NRC पर आंखें खोल देने वाली 5 बड़ी खबरें
रूपाणी ने पाटन जिले के राधनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर अवैध प्रवासियों को लेकर आंखे मूंदने का आरोप लगाया।

ALSO READ: नागालैंड का अपना NRC है, बाहरी लोगों को देना पड़ता है 'टैक्स'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति की खातिर ऐसे अवैध प्रवासियों को भारत में स्थायी रूप से बसने दिया। कांग्रेस ने ऐसे हालात पैदा कर दिए जहां नागरिकों को इन अवैध प्रवासियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा।
 
रूपाणी राधनपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर के लिए प्रचार कर रहे थे। राधनपुर समेत गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी