आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (15:55 IST)
Andhra Pradesh Crime news : आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक युवक ने चलती ट्रेन में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि यह घटना गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में हुई।
 
बताया जा रहा है कि राजामहेंद्रवरम की रहने वाली महिला चारलापल्ली जाने के लिए संतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस में सवार हुई। कोच में महिला अकेले यात्रा कर रही थी। इसी दौरान जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
 
महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि यह महिला कोच है। उसने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह व्यक्ति कोच में घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और उससे 5600 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जब ट्रेन पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी