कैसे मर्द पसंद आते हैं महिलाओं को

सोमवार, 31 मार्च 2014 (13:09 IST)
FILE
न्यूयॉर्क। सेक्स के जानकारों का कहना है कि महिलाओं को सेक्स के दौरान अनुभवी पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन पुरुषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं जिन्हें सेक्स का कोई अनुभव नहीं होता।

ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। डेली स्टार रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं सीरियल डेटर जॉर्ज क्लूनी जैसे पुरुषों को पहली प्राथमिकता देती हैं, जबकि पुरुषों को आस पड़ोस की लड़कियों जैसी युवतियां ज्यादा पसंद आती हैं।

 

और क्या चाहते हैं पुरुष... पढ़ें अगले पेज पर....

 


अध्ययन में यह भी पाया गया कि दस में से एक पुरुष अपनी ड्रीम गर्ल यानी आइडियल पार्टनर से मिलने से पहले कम से कम 11 महिलाओं के साथ सेक्स का अनुभव करना चाहते हैं। जबकि ‌मात्र 5 फीसदी महिलाएं अपने ड्रीम बॉय से मिलने से पहले 10 से ज्यादा पुरुषों के साथ सेक्स संबंध बनाना चाहती हैं।

सर्वे में ये भी पाया गया कि महिला और पुरुष, दोनों ही ऐसे लोगों के साथ ज्यादा डेटिंग करना पसंद करते हैं जो मजाकिया स्वभाव के हंसमुख होते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें