सोमवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति होती है। चंद्रमा की पूजा करने की योग्यता आती है। इस रंगोली के मध्य में लिखा गया " क्लीं" ये बीजमंत्र कहलाता है इसका भगवान श्री कृष्ण से रिश्ता होता है। यह बीजमंत्र ज्ञान का कारक है। यह लक्ष्मी बीजमंत्र भी है। लक्ष्मी की कृपा के कारण, इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जब यह रंगोली बनाई जाती है, तो यह एक प्रकार की ऊर्जा पैदा करती है।
शनिवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भूत, प्रेत, पिशाच बाधा नहीं होती हैं। शनि ग्रह की पूजा करने से लाभ होता है। शनि न्याय का ग्रह माना जाता है, इस ग्रह से कष्ट भी मिलते है, पर अपने सारे दुःख कष्ट को मिटाने की शक्ति इस रंगोली में है।
रविवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से सारे मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं। सूर्य की पूजा का लाभ मिलता है। आप प्रत्येक दिन सूर्य भगवान के दर्शन करते हैं। इन भगवान में एक अनिर्दिष्ट आत्म-शक्ति छिपी हुई है, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन महसूस कर सकते हैं। सूर्य भगवान की पूजा करने से हमें एक आत्मीय शांति मिलती है। यह सूर्य रंगोली देवता को प्रसन्न करती है।