इस्लाम के 6 बड़े पवित्र स्थलों में से एक को क्यों कब्जाए रखना चाहता है इजरायल?

अनिरुद्ध जोशी

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (18:34 IST)
israel palestine conflict: इस्लाम का सबसे बड़ा पवित्र स्थल है काबा, दूसरा है अल मदीना, तीसरा है अल अक्सा मस्जिद, चौथा है कर्बला, पांचवां है, चेरामन पेरुमल मस्जिद और छठा है ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह। उसमें से तीसरा सबसे पवित्र स्थल अल अक्सा मस्जिद जो इजरायल के जेरूसलम में स्थित है। अल-अक्सा मस्जिद को लेकर मुस्लिम देशों से इजराइल की 100 साल से भी ज्यादा समय से लड़ाई चल रही है। आखिर क्या है इसकी कहानी?
 
अल अक्सा मस्जिद (यरूशलेम, इसराइल):- इसराइल की राजधानी यरुशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद को 'अलहरम अलशरीफ' के नाम से भी जाना जाता है। मुसलमान इसे तीसरा सबसे पवित्र स्थल मानते हैं। उनका विश्वास है कि यहीं से हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम जन्नत की तरफ गए थे और अल्लाह का आदेश लेकर पृथ्वी पर लौटे थे। यहीं से पैगंबर साहब मेराज के लिए गए थे।
 
यरूशलेम या जेरूशल है झगड़े की जड़:-
यरूशलेम का पवित्र स्थान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी