मिस्र के एथलीट डोप टेस्ट में फेल

शनिवार, 6 अगस्त 2016 (18:47 IST)
रियो डि जेनेरियो। मिस्र के एक अज्ञात एथलीट को डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वापस उनके देश भेज दिया गया है। यह टेस्ट जुलाई में एथेंस में किया गया था।
              
हेल्लेनिक ओलंपिक समिति (एचओसी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एथेंस में हुए डोप टेस्ट के दौरान एथलीट का एक 'ए' सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। समिति ने एक बयान में कहा, रियो ओलंपिक के लिए घोषित मिस्र के दल में एक एथलीट का 'ए' सैंपल पॉजिटिव पाया गया। यह टेस्ट जुलाई में एथेंस में किया गया था।
              
इससे पहले मिस्र के अन्य भाला फेंक एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें