बॉलीवुड ने दी साक्षी मलिक को बधाई

गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (17:59 IST)
मुंबई। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और करण जौहर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने गुरुवार को भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, भारतीय होने पर गर्व है। साक्षी पर गर्व है। महिला शक्ति। जय हिंद। 
अपनी अगली फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान बने आमिर खान ने कहा, बधाई हो साक्षी मलिक। ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। 
 
अक्षय  कुमार ने लिखा, और यह पहला पदक आया। धन्यवाद और बधाई साक्षी मलिक। तुमने एक अरब लोगों को मुस्कुराने की वजह दी। 
 
माधुरी दीक्षित ने कहा, साक्षी मलिक को हमें गौरवान्वित करने पर बधाई। 
 
करण जौहर ने कहा, जीत की भोली मुस्कान और गर्व से भरी हमारी मुस्कान। साक्षी मलिक भविष्य की आस है। 
 
अभिषेक बच्चन ने लिखा, साक्षी मलिक को बहुत बहुत बधाई। 
 
अनिल कपूर ने लिखा, बधाई हो साक्षी मलिक। आपके जैसे सितारों से ही भारत चमक रहा है। 
 
अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, जबरदस्त उपलब्धि। साक्षी मलिक तुमने आज हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें