नीता अंबानी ने अमेरिका की कैथलीन लेडेकी को स्वर्ण पदक, ब्रिटेन की जैज कार्लिन को रजत और अमेरिकी की ही लियाह स्मिथ को कांस्य पदक दिया। उल्लेखनीय है कि 52 वर्षीय नीता अंबानी को हाल ही में आईओसी की सदस्य सूची में शामिल किया गया था और वह इस हाई प्रोफाइल वैश्विक खेल इकाई के साथ 70 वर्ष की उम्र तक जुड़ी रहेंगी। (वार्ता)