पिछले ओलंपिक में भारत ने जीते थे 6 पदक

गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (19:43 IST)
लंदन में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में भारत ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उसने कुल 6 पदक जीते थे। लंदन ओलिंपिक खेलों की  13 स्पर्धाओं में भारत के कुल 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत ने दो रजत और चार कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे। 
लंदन में भारत को कुश्ती और निशानेबाजी में एक-एक रजत और एक-एक कांस्य पदक जबकि एक-एक कांस्य पदक मुक्केबाजी और बैंडमिंटन में मिला था। इस बार रियो ओलंपिक में भारत का 118 सदस्यों का दल उतरा है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी 12 पदक अपने गले में पहनेंगे।  
 
लंदन ओलिंपिक में भारत के पदक विजेता खिलाड़ी 
 
1. सुशील कुमार (कुश्ती) 66 किलो रजत पदक
2. विजय कुमार (निशानेबाजी) 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल रजत पदक
3. गगन नारंग (निशानेबाजी) 10 मीटर एयर रायफल कांस्य पदक 
4. साइना नेहवाल (बैडमिंटन) महिला एकल कांस्य पदक 
5. एमसी मैरीकाम (मुक्केबाजी) 51 किलो वजन वर्ग कांस्य पदक 
6. योगश्वर दत्त (कुश्ती) 60 किलो कांस्य पदक 

वेबदुनिया पर पढ़ें