Russia-Ukraine War : रूस ने बढ़ाई सैनिकों की संख्या, यूक्रेन को घेरने का बनाया यह प्‍लान...

रविवार, 10 अप्रैल 2022 (20:38 IST)
कीव। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है और यूक्रेनी रक्षा पंक्ति को भेदने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनियाई सैन्य कमान ने रविवार को कहा कि रूसी सैनिक खारकीव के दक्षिण पूर्व में इजुम के नजदीक लगातार यूक्रेनी रक्षापंक्ति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

खबर है कि रूस इजुम में तैनाती के लिए सैनिकों को भेज रहा है, जबकि खारकीव में गोलाबारी जारी है। यूक्रेन की सेना ने बताया कि रूसी सैनिक ऑफ अजव पोर्ट मारियुपोल पर नियंत्रण करने का भी प्रयास कर रहे हैं जिसकी रूसी बलों ने करीब डेढ़ महीने तक घेराबंदी की थी।

रूसी सेना ने कीव और पूर्वोत्तर यूक्रेन के बड़े शहरों पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन वह असफल रही। यूक्रेन और पश्चिमी देशों के अधिकारियों को आशंका है कि रूस नए सिरे से पूर्वी यूक्रेन में कार्रवाई कर सकता है जहां पर मॉस्को समर्थित अलगाववादी पिछले आठ साल से यूक्रेन की सेना से लड़ रहे हैं।

घटनाक्रम :

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी