यूक्रेन का दावा- रूस के 800 सैनिक मार गिराए, 30 टैंक, 7 प्लेन और 6 हेलीकॉप्टर भी तबाह

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (11:11 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच भयावह युद्ध का आज दूसरा दिन है। कीव समेत कई रूसी शहरों में लगातार धमाके हो रहे हैं। यूक्रेन के सैन्य अड्डे और एयरपोर्ट रूस के निशाने पर है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 800 सैनिक मार गिराए, 30 टैंकों, 5 प्लेन और 6 हेलीकॉप्टर भी तबाह कर दिया। 
 
शुक्रवार को यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने आज रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने शुक्रवार को रूस के 30 टैंकों, 130 आर्मोर्ड वाहन, 5 प्लेन और 6 हेलीकॉप्टर को नष्ट किया है। हालांकि रूसी सेना ने अभी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की है।  
 
युद्ध के पहले दिन रूस के हमले से 50 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है, जबकि कई दर्जन सैनिक घायल हैं। वहीं, यूक्रेन के कई चेक पोस्ट और सैन्य अड्डे भी रूसी सेना के हमलों की वजह से तबाह हुए हैं। रूस की सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया है।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में इन लोगों को 'योद्धा' बताया। उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी