पर्यटकों को लुभाता - बाली

WDWD
इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। बाली जावा द्वीप एवं लोम्बोक नदी के पास स्थित है। बाली कला, नृत्य, प्रतिमा, चित्र, संगीत के लिए पर्यटकों में लोकप्रिय है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी अद्‍भुत है। बाली के ऐतिहासिक महलों एवं मंदिरों को देखकर पर्यटक विस्मित रह जाते हैं कि इतने वर्षों बाद भी यहाँ के महल एवं मंदिर अभी जीवंत हैं।

बाली में विभिन्न धर्म के लोग रहते हैं। यहाँ के बीच पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। सफेद रेत पर टहलना एवं समुद्र का आनंद उठाना पर्यटकों को बहुत रास आता है। इसके अलावा पर्यटक विभिन्न प्रकार की जल क्रीड़ा का आनंद उठाते हैं। पर्यटकों को आप यहाँ गोताखोरी, सर्फिंग एवं स्नोरकलिंग (साँस लेने के उपकरण से साँस लेकर गोताखोरी करना) करते देख सकते हैं।

सानूर बीच
यहाँ सैलानी कई प्रकार की जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ समुद्र पर पैरासेलिंग कर सकते हैं। यहाँ पर विभिन्न प्रकार की कलात्मक वस्तुएँ पाई जाती हैं। भिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे आधुनिक कपड़े मिलते हैं एवं कई ऐसी दुकानें हैं जहाँ पर प्राचीन वस्तुएँ मिल जाती हैं। आसपास का वातावरण बहुत ही शांत है

WDWD
तुलांबेन
उत्तर समुद्र तट पर स्थित एक गाँव है तुलांबेन। यह अगंग पहाड़ पर स्थित है। इस गाँव में प्रसिद्ध स्थल है लिबर्टी रेक साइट। यहाँ गोताखोर स्कूबा डाइविंग (समुद्र के तल में गोता) लगाते हैं। पर्यटक पहाड़ गुनुंग अगुंग एवं सेराया पर चढ़कर झरने एवं वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाते हैं। रंग-बिरंगे फूल शीतल हवा में खिलते मनमोहक दिखते हैं।

लेस नगर के पास मन को भाव-विभोर कर देने वाला खूबसूरत झरना बहता है। अनलापुरा महल एवं तीर्थ गंगा तुलांबेन के प्रसिद्ध महलों में से एक है।

  कुटा बीच पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रिसोर्ट में विभिन्न तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं। कई प्रकार के रेस्तराँ यहाँ पर स्थित हैं।      
कुटा
कुटा बीच पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रिसोर्ट में विभिन्न तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं। कई प्रकार के रेस्तराँ यहाँ पर स्थित हैं। रात के समय संगीत समारोह, आधुनिक नृत्य समारोह आयोजित किया जाता है। कहा जाता है कि यहाँ की शाम रंगीन होती है। चारों तरफ उजाले में लोग भिन्न प्रकार की चीजें खरीदते हैं। नाइट क्लब एवं पब में मनोरंजन करते हैं।

कैसे पहुँचें-
किसी भी देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे से उड़ान भर कर देनपासार-नरूगा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतर सकते हैं। हवाई अड्डे से होटल तक एवं अन्य स्थानों के लिए कई बसें चलती हैं।