3. मुंबई : यहां की तो बात ही अलग है। गेटवे ऑफ इंडिया हो, चौपाटी हो या नरीमन पाइंट हर जगह थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए लोग एकत्रित हो जाते हैं। कैफे और होटलें खचाखच भरी होती है। क्रूज पर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
8. युसमर्ग : लगभग 7,500 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के केंद्र में स्थित युसमर्ग बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे यीशु का मेदो भी कहते हैं। एक मान्यता के अनुसार यह वह स्थान है जहां यीशु (ईसा मसीह) एक बार रहे थे। यही आप यहां नहीं जाना चाहते हैं तो विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक गुलमर्ग चले जाएं या सोनामार्ग चले जाएं तीनों ही जगह बर्फ के लिए प्रसिद्ध हैं।
10. दमन दीव: दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। यह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। दमण दीव में दीव सबसे बेस्ट है आप यहीं पर जाएं। दीव के तटों पर केसरी सूर्य, सुनहरी रेत और नीले रंग के समुद्र का दिव्य मिलन नजर आता है। यहां सुंदर नजारों के साथ प्रकृति के संगीत का आनंद लिया जा सकता है। दीव पर पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए किलों और विशाल गिरजाघरों को भी देखा जा सकता है। यहां पर प्रमुख 6 तट हैं- देवका तट, जामपोर तट, चक्रतीर्थ तट, गोमटीमाला तट, वनकभारा तट और नागोआ तट।