Year End 2022 पर कर रहे हैं ट्रैवल प्लानिंग? तो ये 7 जगहें हैं बेस्ट

अनिरुद्ध जोशी

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (01:29 IST)
Plan to visit in december : वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में आप घूमने जा सकते हैं। पूरा अमेरिका और योरप इस माह में छुट्टियों पर रहता है। इस माह में हल्की हल्की ठंड रहती है तो घूमने का मजा ही कुछ ओर रहता है। वर्ष 2022 समाप्त होने वाला है। ऐसे में आप यदि छुट्टियां लेकर कहीं घूमने जा हैं तो हमारी बताई गई जगहों पर जरूर जाएं।
 
ठंड में इन 7 जगहों पर जरूर जाएं घूमने | Must visit these five places in winter:
 
1. जैसलमेर : राजस्थान में जैसलमेर और बाड़मेर का दौरा करना चाहिए। जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है।
 
2. गोवा : नवंबर और दिसंबर के माह में गोवा में बहुत ही शानदार माहौल रहता है।
 
3. लक्ष्यद्वीप : यदि आप सर्दी में टापू का मजा लेना चाहते हैं तो भारत में लक्ष्यद्वीप के अलावा भी कई स्थान है। जैसे अंदमान निकोबार, दमण दीप, पुडुचेरी आदि।
 
 
4. मसूरी : ठंड में आप ठंडी जगह घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन जाएं।
 
5. मुन्नार : केरल के इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडे मौसम।
 
6. लेह : भारतीय राज्य लद्दाख का बहुत ही सुंदर क्षेत्र लेह ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का क्षेत्र है। लेह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। चारों ओर रेतीला भूरा पठार। हवा में अच्छी-खासी ठंडक। बौद्ध स्तूप और झील को देखना रोमांच भरा रहेगा।
 
 
7. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान : यदि आप किसी जंगल की सैर करना चाहते हैं तो एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। यहां पर हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी