क्या महिलाओं को पोर्नोग्राफी पसंद है..?

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (17:46 IST)
FILE
महिलाओं को पोर्नोग्राफी पसंद है या नहीं इस प्रश्न का उत्तर बरसों से खोजा जा रहा है। वैज्ञानिकों, स्कालरों, एक्टिविस्टों के साथ-साथ धर्मगुरुओं तक सभी यह जानना चाहते हैं कि क्या महिलाओं को हार्डकोर पोर्नोग्राफी देखना पसंद हैं या नहीं।

मनोवाज्ञिकों का मानना है कि अधिकांश महिलाएं को पोर्नोग्राफी देखना पसंद नहीं है। हाल ही में इंटरनेट पर किए गए एक सर्वेक्षण से भी इसी सत्य की पुष्टि हुई है। सर्वे में दो निष्कर्ष उभरकर सामने आए हैं। पहला, अधिकांश महिलाओं को पोर्नोग्राफी देखना अच्छा नहीं लगता। दूसरा, जिन थोड़ी बहुत महिलाओं को यह पसंद भी आता है तो वह ऐसी पोर्नोग्राफी है जो पुरुषों के मतलब की होती है। महिलाओं की पोर्नोग्राफी के प्रति ऐसी बेरुखी के चलते कई महिला केंद्रित वेबसाइट बंद हो चुकी हैं।

1970 के बाद से अब तक कई दशकों में ऐसे प्रयास अनेकों बार हो चुके हैं जिनमें महिलाओं की पोर्नोग्राफी के प्रति रुचि या अरुचि को परखा गया है। 1970 में ऐसे कमर्शियल विजुअल पोर्नोग्राफी के कंटेंट बनाए गए थे, जो महिलाओं को अपील कर सकें। साथ ही वे इसे देखने के लिए पैसा खर्च करने के लिए भी तैयार हों। लेकिन, महिलाओं ने हर बार इस तरह के प्रयासों को पूरी तरह असफल कर दिया।

 

इस तरह की पोर्नोग्राफी को भी नकार दिया महिलाओं ने...पढ़ें अगले पेज पर...

 


FILE
कुछ कंटेट सिर्फ इसलिए बच सका क्योंकि उन्हें समलैंगिक पुरुष देख रहे थे। अतः यह तय हो गया कि महिलाओं की रुचि पोर्नोग्राफी देखने में नहीं के बराबर है साथ ही इस तरह के केंटेंट की कोई कमर्शियल वैल्यू भी नहीं है।

केवल महिलाओं के लिए बनी पोर्नोग्राफी भी नकारी गई : कई बार यह तर्क भी दिया गया कि जो पोर्नोग्राफी बाजार में है वह केवल पुरुषों को खुश करने के एंगल से ही शूट की जाती है। इसमें महिला एक वस्तु की तरह इस्तेमाल की जाती है। महिलाओं का दमन और शोषण प्रदर्शित किया जाता है।

इसलिए इस तरह के कंटेंट में महिलाओं की रुचि नहीं के बराबर होती है। इस तर्क के मद्देनजर ऐसे पोर्नोग्राफी केंटेंट को बनाने के प्रयास किए गए जो महिला निर्देशक और प्रोड्यूसरों द्वारा महिलाओं द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर फिल्माए गए। बीते एक दशक में इंटरनेट पर इस तरह के तथा कथित फेमिनिस्ट पोर्न की बाढ़ आ गई थी। इस तरह का कंटेंट परोसने वाली साइटों पर ट्रेफिक और बिजनेस दोनों न के बराबर रहे। फीमेल फ्रेंडली' पोर्नोग्राफी' की कई साइटें घाटे के चलते अब बंद हो गई हैं।

आखिर क्या पसंद है महिलाओं को...पढ़ें अगले पेज पर...


प्रश्न यह उठता है कि महिलाओं को कौनसी पोर्नोग्राफी देखना अच्छा लगता है तो उसका उत्तर है- महिलाओं को किसी भी तरह की पोर्नोग्राफी देखना पसंद नहीं है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक केवल 8 से 20 प्रतिशत महिलाओं को पोर्नोग्राफी देखना पसंद है और वे नियमित तौर पर इस तरह के कंटेट वाली वेबसाइटों पर जाती हैं।

ऐसी कई महिलाएं हैं जो यह पूछती पाई जाती हैं कि उन्हें पुरुषों की तुलना में पोर्नोग्राफी में रुचि नहीं है, क्या यह नॉर्मल है? निष्कर्ष यह है कि महिलाओं को हार्डकोर की बजाए इरोटिक केंटेंट में दिलचस्पी है। इरोटिक कंटेंट को लेडीज कंटेंट कह कर भी पुकारा जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें