तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स के लिए 9900 नजदीकी प्रतिरोध
8674 पर स्थित सेंसेक्स को 8900 के नीचे तेज बिकवाली का दबाव देखना पड़ा और गिरावट जारी रहने पर यह 8515 और 8230 तक आ सकता है। ऊपर में 9150, 9410 और 9900 इसके लिए नजदीकी प्रतिरोध है, परंतु 11000 के ऊपर जाने पर ही इसकी मुख्य प्रवृत्ति में कोई बड़ा सुधार दिखाई देगा।

दबाव बरकरार रहने की आशंका
अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट और भारत की रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों पर भी मंदी की तपन महसूस होने लगी है और कहीं से भी अच्छी खबरों की कमी से बाजारों पर दबाव का असर अगले सप्ताह भी देखने में आ सकता है।

अबन ऑफशोर : 453 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 447 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 5555 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 840 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

हीरो होंडा : 844 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 663 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 895 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 831 और 816 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 855 के ऊपर जाने पर यह 861, 873 और 891 तक जा सकता है।

आईडीबीआई : 53 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 451 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 181 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 75 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

आईआरबी इंफ्रा :108 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 65 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 222 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 104 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें तेज बिकवाली देखने में आ सकती है। 111 के ऊपर जाने पर यह 113, 116 और 121 तक जा सकता है।

फाइनेंशियल टेक्नॉलॉजी : 464 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 404 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 3048 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 583 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें