तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्त
सेंसेक्स : 8700 तक जाने की आशंक
8843 पर स्थित सेंसेक्स ने 9300 के समर्थन को ब्रेक करते हुए जबर्दस्त गिरावट दर्ज की और इसके साथ ही बाजार की मनोवृत्ति भी जबर्दस्त रूप से निराशाजनक हो चुकी है और नीचे की ओर गिरावट जारी रहने पर यह 8700, 8600 और 8500 तक जा सकता है। ऊपर में 9800, 10500 और 11000 के प्रतिरोध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

दिशाहीनता से बाजार नीचे की ओ
निराशापूर्ण बजट ने बाजार में घनघोर हताशा उत्पन्न की है। बाजार ताश के महल की तरह ढह गया और इस निराशा से भरे माहौल में गिरावट की दस्तक लंबे समय तक सुनाई देगी।

यस बैंक : 54 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 53 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 277 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 92 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

ट्यूलिप टेली : 322 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 305 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1225 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 567 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

स्पाइस कम्युनिकेशन : 74 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसने बढ़त के चलते सभी प्रतिरोधों को ब्रेक करते हुए 95 का उच्चतम स्तर बनाया और इस समय यह तकनीकी गिरावट के दौर में है। नीचे में 65 और 59 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 89 के ऊपर जाने पर यह 98 और 114 तक जा सकता है।

पॉवर फाइनेंस : 137 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसने बढ़त के चलते अपने कुछ नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक करते हुए 143 का उच्च स्तर बनाया और इस समय यह तकनीकी गिरावट के दौर में है। नीचे में 132 और 130 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 144 के ऊपर जाने पर यह 149 और 155 तक जा सकता है।

पिरामल हैल्थकेयर : 173 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 163 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 388 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 253 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें