तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स : मनोवृत्ति निराशाजनक
8891 पर स्थित सेंसेक्स की मनोवृत्ति भी निराशाजनक हो चुकी है और नीचे में 8600 के नीचे जाने पर इसमें फिर से गिरावट का रुख बन सकता है और यह नीचे में 8550, 8280 और 7900 तक आ सकता है। ऊपर में 9800, 10500 और 11000 के प्रतिरोध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

बाजार पर निराशा की मनोवृत्ति हावी
बाजार में उत्साहहीनता लगातार बनी हुई है और खरीददारों का लगातार अभाव बना हुआ है और अगले सप्ताह भी यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

इलाहाबाद बैंक : 40 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 39 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 143 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 58 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

एक्सिस बैंक : 347 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 337 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1291 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 445 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

जीटीएम लि. : 230 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 144 का न्यूनतम और 317 का उच्चतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है और इस समय यह तकनीकी गिरावट के दौर में है। नीचे में 224 का समर्थन महत्वपूर्ण है। 238 के ऊपर जाने पर यह 245 और 253 तक जा सकता है।

आईटीसी : 183 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 132 का न्यूनतम और 239 का उच्चतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है, इस समय यह गिरावट के दौर में है। नीचे में 177 का समर्थन महत्वपूर्ण है। 179 के ऊपर 193 व 199 तक जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें